PARMATMA EK MANVI ANUBHAV
▶️आजचा अनुभव:- ▶️
![]() |
| PARMATMA EK MANVI ANUBHAV |
!!भगवान बाबा हनुमानजी को प्रणाम!!
!!महानत्यागी बाबा जुमदेवजी को प्रणाम!!
!!परमात्मा एक!!
"माझा सत्य अनुभव"
【"तांत्रिक-मांत्रिक का उपचार करके कर रहा था नादानी, परमात्मा एक मार्ग में ही मिली पूर्णतः समाधानी"】
मेरा नाम हिरलाल नंदलालजी पटेल है। आज मै "मेरा अनुभव" मानवधर्म एकता परिवार गृप के इस अनुभव मालिका में मेरा प्रथम अनुभव 'मार्ग में आने का कारण' प्रस्तुत कर रहा हूँ।
परमात्मा एक मार्ग में प्रवेश करने के पहले हमारे परिवार में मम्मी-पापा, दो बहनें और हम दो भाई ऐसे कुल ६ सदस्य थे। इस मार्ग में प्रवेश करते ही भगवान बाबा हनुमानजी एंव महानत्यागी बाबा जुमदेवजी ने हमारे सभी प्रकार के दुखों का निवारण किया और सभी सेवकों को तत्व, शब्द, नियम देकर यह कृपा सभी सेवकों को मुफ्त में बाँट दी। ऐसे निष्काम एंव निस्वार्थ सेवा करने वाले संत महात्मा हमारे महानत्यागी बबजुमदेवजी को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
हमारा परिवार जब मानवधर्म में सम्मिलित हुआ, तो मेरी उम्र केवल ७ साल थी। मार्ग में प्रवेश करने के पहले मेरे घर पर कई प्रकार कि हानिया हो रही थी। मेरे घर पर जादुटोना करते थे और मै ५ वर्ष का था तो मेरी तबीयत बहुत खराब हुई थी, फिर हम गांव के तांत्रिक के निवास स्थान पर गये, तो उन्होंने दो मुर्गी और उनका कलर लाल और एक उल्टे पंख वाला एक मुर्गा मंगाया, तब इनका कुछ होगा बोला। ये दोनों भी लेकर मेरे मम्मी पापा गए, लेकिन कुछ भी असर नही हुआ।
तद पश्चात मेरे मम्मी-पापा मुझे दुसरे एक तांत्रिक के पास लेकर गये। तो भी कुछ नहीं हुआ और वह तांत्रिक बोला की, अब यह आपका पुत्र कुछ ही दिन का मेहमान है, लेकिन अब इससे आगे मैं कुछ नही कर सकता।
उसके पश्चात मेरे मम्मी की भी तबीयत खराब हुई। मेरे पापा बोलते थे की, मैं अपने बच्चों को देखुँ या अपनी पत्नी को देखूँ। मेरे पापा भी सुखे कांटे कि तरह हो रहे थे। पैसे भी बहुत खर्च हुए, लेकिन कुछ भी नही हो पाया।
तब मेरे पापा गांव के एक सेवक श्री. नरशुजी श्रीवास इनके निवास स्थान पर गये और ऐसा हाल है कहकर अपने सारे दुख तथा विकारों को क्रम से बताया और वह सेवक भाई मेरे पिताजी को बोला कि, इस मार्ग में जो सेवक आता है, उन्हे मरना पडता है। वह सेवक उस समय साधे कार्य में थे। फिर मेरे पिताजी ने घर आकर हमारे परिवार में बताया कि, हम सभी अब परमात्मा एक मार्ग में प्रवेश करेंगे।
तब हम सभी परिवार श्री. नरशुजी श्रीवास इनके साथ भटलाई, बालाघाट (मध्यप्रदेश) मार्गदर्शक श्री. राकेशकुमारजी आगाशे के निवास स्थान पर गये। तब मार्गदर्शकजी को मेरे पिताजी ने परिवार के सभी प्रकार के दुख विस्तार से बताए। फिर उन्होंने पुछा कि, इस मार्ग पर आप क्या दोगे? तब मेरे पिताजी ने उन्हे कहां कि, मैं इस धर्म पर मरते दम तक वचन दुंगा कहा।
तब मार्गदर्शकजी ने हमारे परिवार को ७ दिनों के सिर्फ अगरबत्ती एंव कपूर लगाने के कार्य दिये, उसमें हम सिर्फ सुबह उठकर नहाने के बाद एक स्थान पर बैठकर "बाबा हनुमानजी" कहते हुए हमारे सभी दुख बता कर, बाबा हनुमानजी कहकर फुक मारते थे और सभी परिवार सुबह और शाम को तीर्थ बना कर पिते थे।
तब मेरे मम्मी और मेरी तबीयत मे थोड़ा-थोड़ा सुधार आया और हमारे कार्य भी समापन हो गये। तब और कार्य लेने मार्गदर्शकजी के निवास स्थान पर गये और कार्य लिये। मार्गदर्शकजी ने जब तक तबीयत मे सुधार नहीं होगा, तब तक साधे कार्य करो बोले। फिर से वही कार्य किये तब हमारे तबीयत मे सुधार आया और हमें कार्य पुरे करने के बाद हमें ज्योत जलाने के कार्य मिले और हम इस मार्ग में २००२ इस वर्ष में वचनबद्ध हुए।
सब मिलकर हम कार्य किये और मेरी दोनों बहनों की शादी भी हो गयी और हम दोनो भाईयों की भी शादी हो गयी है और हम त्याग के कार्य करके पक्की के सेवक भी हो गये है। यह हमारे भगवान बाबा हनुमानजी की देन है और हमे कई प्रकार के अनुभव भी देखने को मिले है।
लिखने में भुलवश कोई गलती हुई है तो "भगवान बाबा हनुमानजी" एंव "महानत्यागी बाबा जुमदेवजी" इनसे क्षमा प्रार्थी हूँ।
नमस्कार...!
सेवक :- हिरलाल नंदलालजी पटेल
पत्ता :- मु./पो. उसरवाही रेंगाखार, जि. कबीरधाम, छत्तीसगढ
सेवक नंबर :- ७२५४
मार्गदर्शक:-राकेश जी आगासे
परमपुज्य परमात्मा एक सेवक मंडळ,वर्धमाननगर,नागपूर.
••••••••••••••••••••••••••••••••
-------------------------
-------------------------
[टिप :- वरिल अनुभवाची कुणिही काँपी करु नये, त्यापेक्षा जास्तीतजास्त शेअर करावा.]
भगवतकार्याच्या या गृपला जुडण्याकरिता व आपले परमेश्वरिकृेचे अनुभव सेवकांपर्यत पोहोचवीण्याकरिता खालील सेवक दादांशी संपर्क साधावा...
गणेश दादा बिडकर :-9766573410
मोहन दादा आस्वले:-9764989883
रोशन दादा काटेकर :-8956656210
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
सौजन्य :-
"अॅडमिन,सेवक,सेविका",
मानवधर्म एकता परिवार,
[Watts app group & Facebook page ,Sharchat group}
युवा आणि जेष्ठ सेवकांचा समुह,
परमपुज्य परमात्मा एक सेवक मंडळ, वर्धमाननगर, नागपुर.
©®
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

Leave a Comment